{"_id":"651c687a2c903776150b8375","slug":"sanjana-of-varanasi-mandal-won-in-weight-lifting-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-11971-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की संजना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की संजना ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरजेपी इंटर कॉलेज में शुरू हुई 67वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता
-पहले दिन 40 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की 67वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ आरजेपी इंटर काॅलेज में हुआ। प्रतियोगिता में 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन 40 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल की संजना यादव ने 82 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
माध्यमिक विद्यालयों की चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अंकित अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता का पहला दिन बाद बेटियों के नाम रहा। 40 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की इंशिका ने 66 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय, लखनऊ की सपना ने 65 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक चंद्रमणि शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, सुनील कुमार, सर्वेश सिंह, मोहित चौधरी, जसवंत सिंह, करण सिंह, सतेंद्र कुमार, राकेश, प्रीति रहे।
शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, जीजीआईसी बिजनौर एवं बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, एडीआईओएस धर्मवीर सिंह, कैप्टन बिशनलाल संगीता गुप्ता, डॉ. निशांत यादव, राकेश शर्मा, सुभाष चंद्र, अनुपम माहेश्वरी, सुधांशु वत्स, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।