{"_id":"608ef4e18ebc3ebd045cb34c","slug":"sanitized-many-neighborhoods-in-nipedu-bijnor-news-mrt536850117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ में कई मोहल्लों को सैनिटाइज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ में कई मोहल्लों को सैनिटाइज किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़ में कई मोहल्लों को सैनिटाइज किया
नींदडू़। नींदडू़ में 33 व्यक्तियों की मृत्यु होने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी और सैनिटाजर टैंकर भेजकर कई मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। ग्रामीणों ने प्रत्येक मोहल्ले को सैनिटाइज कराने की मांग की है।
जानलेवा बुखार एवं अन्य कारणों से नींदडू़ में लगातार हो रही मौतों के बाद ग्रामीण गली व मोहल्लों को सैनिटाइज कराने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में रविवार को विकास खंड अल्हैपुर की ओर से चार कर्मचारी सैनिटाइजर टैंकर लेकर नींदडू़ पहुंचे। उन्होंने बुद्ध बाजार, कसीर चौक एवं नाजिर नगर समेत कई मोहल्लों को सैनिटाइज किया। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर बेखौफ और बेमतलब घूमते नजर आए। कई लोग बिना मास्क लगाए देखे गए, तो कइयों ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा।
उधर, जफर, गुलफाम, इजहार, मसरूर, इस्लामुद्दीन तथा शकील आदि ग्रामीणों ने तीन चार रास्तों व गलियों को सैनिटाइज कराने को नाकाफी बताते हुए हर एक गली व रास्ते में पड़ने वाले मकान एवं प्रतिष्ठानों की दीवारों के साथ नालियों को सैनिटाइज किए जाने की मांग की।