{"_id":"60296a938ebc3ee975200788","slug":"salutes-the-martyrs-of-pulwama-nazibabad-news-mrt525384354","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
नजीबाबाद में शहीद मनोज की समाधि पर श्रद्घांजलि के लिए जमा युवा।
- फोटो : NAZIBABAD
पुलवामा शहीदों को किया नमन
नजीबाबाद। पुलवामा शहीदों की स्मृति में आजाद किसान यूनियन, राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने स्मृति कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया। आजाद किसान यूनियन के नेतृत्व में इस्सेपुर में शहीद मनोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
आजाद किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह रंधावा, सतवंत सिंह, लखवीर सिंह, आशीष कुमार, अतुल कुमार के नेतृत्व में खालसा फार्म से युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए जुलूस निकाला। पहले नवाब नजीबुद्दौला के किले पर पहुंचे उसके बाद गांव इस्सेपुर में अखनूर सेक्टर में शहीद मनोज के पिता होरी सिंह की उपस्थिति में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नदीम सिद्दीकी, मोहित भारद्वाज, सुबोध नेगी, अभिषेक, सुधीर, मुकुल ठाकुर, शिवा, मुकेश कुमार, अतुल कुमार, हिमांशु, संदीप कुमार, विकास कुुमार, गौरव, अमित कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली। वहीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंडित प्रफुल वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु तायल के नेतृत्व में युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं संदीप पांडेय, कुलदीप कुशवाहा, मुदित शर्मा, युवराज त्यागी, विशाल पंडित, हार्दिक अग्रवाल, पारस चौधरी, विकास कुमार, बादल गुप्ता, सात्विक अग्रवाल ने शहीदों को नमन किया।

नजीबाबाद में पुलवामा बरसी पर रैली निकालकर शहीद मनोज को नमन करते युवा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में राष्ट्रीय युवा वाहिनी कार्यकर्ता पुलवामा शहीदों को नमन करते।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन