फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute to the tricolor, resolve to serve the country

तिरंगे को दी सलामी, देशसेवा का संकल्प

Sun, 16 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Salute to the tricolor, resolve to serve the country
मंडावर थाने में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान शपथ लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
तिरंगे को दी सलामी, देशसेवा का संकल्प
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़/चंदक/मंडावर/बेगावाला/स्योहारा/गंज। अफजलगढ़ कोतवाली व सीओ ऑफिस में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी, सीएचसी में चिकित्सक केदार सिंह राणा, नगरपालिका में चेयरपर्सन वहाना सलीम, सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी में चेयरमैन गुरविंदर सिंह, कादराबाद समिति चेयरपर्सन मनदीप कौर, राखी मेमोरियल स्कूल में हर्ष कुमारी, विधा मंदिर में राकेश कर्णवाल, बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद में प्रधानाचार्य सुभाष गुप्ता, राजकीय जनता आदर्श इंटर शाहपुरजमाल में प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने ध्वजारोहण किया। थाना रेहड़ पर थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, जिलेदारी कार्यालय सिंचाई विभाग पीली डैम पर जिलेदार देव कुमार शर्मा, अमानगढ़ रेंज के कार्यालय केहरिपुर पर रेंजर राकेश कुमार शर्मा, पंचायत घर रेहड़ पर ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, बाल विकास परियोजना कार्यालय कासमपुरगढ़ी पर प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी, ब्लॉक कार्यालय कासमपुर गढ़ी पर जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार, आर सीएम डिग्री कॉलिज बादिगढ़ पर प्रबंधक तरुण कुमार सिंह, नवरत्न इंटर कॉलिज रेहड़ में प्रधानाचार्य बीआर धीमान, गीता इंटर कॉलिज रेहड़ में प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, एचसीएम इंटर कॉलिज कासमपुरगढ़ी पर प्रबंधक मेघनाद सिंह, कन्या जूनियर हाई स्कूल कासमपुरगढ़ी पर प्रधान हाजी हामिद हसन आदि ने आवश्यक दूरी बनाते हुए फेस कवर लगाकर ध्वजारोहण किया। चंदक के रामपाल सिंह महाविद्यालय में अध्यक्ष डॉ. बीरबल सिंह ने ध्वजारोहण किया। मंडावर थाने में थाना प्रभारी लव सिरोही, मंडावर नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन पति आसिफल अली शान, ईओ गार्गी गुप्ता, समाज कल्याण समिति कार्यालय पर लोकेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
बेगावाला किसान इंटर कॉलेज मंडावली में अध्यक्ष राकेश चौधरी, प्रबंधक राजेंद्र सिंह, वीरा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद वाजिद ने ध्वजारोहण किया। स्योहारा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं स्वर्णकार समाज एसोसिएशन प्रदेश चेयरमैन, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार रस्तौगी, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार माहेश्वरी आदि ने संयुक्त रूप ने ध्वजारोहण कर बच्चों को मिठाई खिलाई गई।
विज्ञापन

भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, राजीव चौहान, डॉ. विनीत देवरा ने ध्वजारोहण किया। विकास खंड स्योहारा पर बीडीओ अखिलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु, नारी सशक्तिकरण महिला ग्राम संगठन कार्यालय पालनपुर पर बीडीओ अखिलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु ने ध्वजारोहण किया। एडीओ आईएसबी दिनेश कुमार, एडीओ पंचायत आशीष कुमार, लेखाकार प्रदीप कुमार, माधव राणा, ग्रामप्रधान हरि सिंह, यश चौहान, मनोज चौहान आदि रहे। थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सिपाहियों व उपनिरीक्षकों को हाथ उठाकर कार्य के प्रति ईमानदारी व निष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्योहारा डिग्री कॉलेज में प्रबंधक नय्यर चौधरी, अध्यक्ष चौधरी रिजवान मसूद, प्राचार्य एके अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। गोल्डन बेल्स स्कूल में विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अरोरा ने ध्वजारोहण किया। गन्ना सहकारी समिति में जावेद शम्स, गन्ना विकास परिषद में मंत्री वीरेंद्र नाथ, अवध शुगर मिल में अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, कुरी हाउस में कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष चौधरी फहीम उर्रहमान ध्वजारोहण किया। वहीं, गंज में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में संरक्षक अनिल माहेश्वरी व कौशल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने शुभ कामनाएं दीं।

नगीना के एमएम इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण करती चेयर पर्सन ताहिरा बेगम।

नगीना के एमएम इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण करती चेयर पर्सन ताहिरा बेगम।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed