फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute to the father of Bharat Scout Guide

भारत स्काउट गाइड के जनक को किया नमन

Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salute to the father of Bharat Scout Guide
भारत स्काउट गाइड के जनक को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद संस्था बिजनौर द्वारा जिला कार्यालय पर भारत के स्काउट जनक पंडित श्रीराम वाजपेई की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला आयुक्त ओमपाल सिंह ने कहा वाजपेई जी द्वारा भारत में स्काउट गाइड की स्थापना कर भारत की युवा पीढ़ी को देशभक्ति, शिष्टाचार, अनुशासन आदि सद्भाव जागृत किए। साथ ही संगठन के माध्यम से अनुशासित रहकर राष्ट्रसेवा की शिक्षा दी।

जिला आयुक्त गाइड निर्मला शर्मा ने कहा कि उन्होंने भारत स्काउट गाइड की स्थापना कर युवा पीढ़ी में निस्वार्थ राष्ट्रसेवा की नींव रखी जो हमेशा स्मरणीय रहेगा। जिला सचिव सत्यपाल सिंह मलिक ने कहा कि श्रीराम बाजपेई के सभी स्काउट गाइड को आदर्शों को चलते हुए सभी स्काउट गाइड को संगठन के प्रति सजग वफादार, विनम्र, सहनशील, साहसी आदि सद्गुणों की शिक्षा लेकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह ने कहा कि वर्ष 1914 में श्रीराम वाजपेयी ने ‘सेवा समिति ब्वाय स्काउट एसोसिएशन’ की स्थापना लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा इंग्लैंड में संगठित ब्वाय स्काउट एसोसिएशन के आधार पर की। श्रीराम वाजपेई को अपने इस कार्य और उद्देश्य में सफलता भी मिली और भारत को राष्ट्र सेवा से ओतप्रोत विश्वव्यापी संगठन मिला। जिससे युवा पीढ़ी में निस्वार्थ राष्ट्र सेवा की भावना के साथ-साथ सामाजिक गुणों की प्ररेणा ली। प्रधानमंत्री के आह्वान पर गंदगी भगाओ अभियान को प्रत्येक स्काउट एवं गाइड को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफल बनाना है। कार्यक्रम में सुनील कुमार, ब्रजवीर सिंह, उदयराज, महेंद्र सिंह, पुष्पा चौहान, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed