फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salary of 51 education workers stopped after getting absent

अनुपस्थित मिलने पर 51 शिक्षाकर्मियों का वेतन रोका

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Salary of 51 education workers stopped after getting absent
अनुपस्थित मिलने पर 51 शिक्षाकर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रेरणा एप के माध्यम से हो रहे ऑनलाइन निरीक्षण में 51 शिक्षाकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नौ विकास क्षेत्रों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक शामिल हैं। सबसे ज्यादा विकास क्षेत्र नूरपुर के 12 शिक्षाकर्मी शामिल हैं।
बीएसए जयकरण यादव के मुताबिक जनवरी-फरवरी व मार्च के इस माह के दौरान प्रेरणा एप के माध्यम से स्कूलों की जो ऑनलाइन निरीक्षण बीएसए खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्कूलों का सुपरविजन किया गया है, उनमें 51 शिक्षाकर्मी अनुपस्थित पाए गए। स्कूलों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले शिक्षकों व शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक-एक दिन का वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन

नूरपुर में सर्वाधिक 12 ब्लॉक, कोतवाली देहात में आठ, किरतपुर तथा मोहम्मदपुर देवमल में सात-सात ब्लॉक, हल्दौर में छह, नजीबाबाद में चार, नहटौर में तीन, अफजलगढ़ में तीन और ब्लॉक जलीलपुर में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन रोकने के निर्देश वित्त एवं लेखाधिकारी को दिया गया है। साथ ही अनुपस्थित पाए गए शिक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण थे मांगा गया है। शिक्षकों को अपना स्पष्टीकरण ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed