फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saidpuri government school beating private schools

निजी स्कूलों को मात दे रहा सैदपुरी सरकारी स्कूल

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saidpuri government school beating private schools
बिजनौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरी महीचंद्र। - फोटो : BIJNOR
निजी स्कूलों को मात दे रहा सैदपुरी सरकारी स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। लगन और मेहनत के साथ कोई कार्य किया जाए, तो सफलता निश्चित प्राप्त होती है। यह कहावत कोतवाली देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरी महीचंद स्टाफ पर सार्थक साबित हो रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जो अब संविलियन विद्यालय बन गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने अपने अभिनव प्रयास व स्टाफ के सहयोग से विद्यालय की सूरत बदलने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ा दी। उनके विद्यालय में करीब 150 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हैं।
संविलियन विद्यालय सैदपुरी महीचंद में प्राथमिक वर्ग में चार सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र हैं। जूनियर में उनके साथ दो सहायक और दो अनुदेशक तैनात हैं। प्राइमरी में 158 छात्र-छात्राएं और जूनियर में 150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल का सुंदरीकरण व पढ़ाई का स्तर अच्छा होने से यह सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को मात दे रहा है। शिक्षक ने बताया कि प्रतिदिन छात्रों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाया जाता है। स्मार्ट क्लास व साइंस लैब की दीवारें पर खिले स्लोगन व भूमंडल व वायुमंडल के चित्र प्रेरणा दे रही है। उधर सर्व शिक्षा अभियान के डीसी विवेक बंसल का कहना है विद्यालय सुंदरीकरण व शिक्षा की गुणवत्ता पर किसी से कम नहीं है। अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने बताया वह कक्षा आठ पास करने वाले छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। छात्रों की बौद्धिक क्षमता के अनुसार आगे की पढ़ाई करने में सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार आगे की पढ़ाई कर भविष्य संवार सकें।
विज्ञापन

कई बार जनपद स्तर पर हुए सम्मानित
मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें वर्ष 2018 से वर्ष 2021 तक लगातार जिलाधिकारी, बीएसए द्वारा सम्मान मिलता आ रहा है। तहसील स्तर पर एसडीएम द्वारा सम्मानित किया गया था। कोरोनाकाल में भी उन्होंने ऑनलाइन, मोहल्ला क्लास व वर्कशीट के माध्यम से अधिकांश छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरित होकर कई विद्यालयों में हुआ कार्य
शिक्षक ने बताया कि उनके ब्लॉक के आसपास के विद्यालयों के स्टाफ ने भी उनसे प्रेरित होकर अपने विद्यालय में भौतिक व शैक्षिक वातावरण बदल दिया है। छात्रों के अनुकूल विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं।
पढ़ाई के साथ सीख रहे कौशल विकास के गुर
मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में विषयों के ज्ञान के साथ साथ कौशल विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। बीच बीच में कार्यशाला के माध्यम छात्राओं को सिलाई -कढ़ाई, बुनाई तथा छात्रों को कृषि के क्षेत्र के बारे में बताया जाता है।

वर्जन
संविलियन विद्यालय सैदपुरी महीचंद में प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ का अभिनव प्रयास है। ऐसे स्कूलों की सूची बनाई जा रही है। ताकि इन से प्रेरित होकर अन्य विद्यालयों के शिक्षक अपने यहां ऐसे कार्य कर उत्कृष्ट बनें।
-जयकरन यादव, बीएसए

बिजनौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरी महीचंद्र कम्पयूटर कक्ष।

बिजनौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरी महीचंद्र कम्पयूटर कक्ष।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed