{"_id":"62b21322fe50b35e78222585","slug":"safai-karamcharis-started-a-sit-in-for-the-demands-bijnor-news-mrt593845438","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। मांग पूरी न होने पर 24 जून से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था। समस्याओं का समाधान न होने पर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों ने ठेका कर्मचारियों का शासनादेशानुसार लागू अवधि में 10 कर्मचारी का एरियर भुगतान करने, संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ ऑनलाइन केवाईसी प्रक्रिया, सेवानिवृत्त व आश्रित सफाई कर्मचारियों का बीमा व पेंशन प्रकरण का निस्तारण, सफाई कर्मचारियों के (मृतक) आश्रितों को पीएफ व छुट्टी अवकाश का शीघ्र भुगतान करने, शिक्षित कर्मचारियों को योग्यतानुसार लिपिक व सफाई नायक वर्ग में पदोन्निति करने, समस्त स्थाई कर्मचारियों को राष्ट्रीय व अन्य त्योहारों का अवकाश देने, स्थाई सफाई कर्मचारियों की एसीपी व प्रोमोशन ग्रेड का लाभ देने, ठेका कर्मचारियों का 15 माह के बढ़े हुए वेतन का एरियर दिलाने आदि की मांग की है। धरने पर ब्रनसन मैसी, मस्तराम, राकेश कुमार, रॉकी, राजेंद्र, अशोक, राजकुमार, मनोज, गौरव मदान, हेदर अली आदि शामिल रहे।