फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sadhaks celebrated World Yoga Day with enthusiasm

साधकों ने उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस

Wed, 22 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sadhaks celebrated World Yoga Day with enthusiasm
धामपुर कन्या इंटर कॉलेज में योगाभ्यास करती शिक्षिकाएं व छात्राएं। - फोटो : DHAMPUR
साधकों ने उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस
विज्ञापन

धामपुर। विश्व योग दिवस पर लोगों को अपार का उत्साह नजर आया। स्कूल कॉलेजों में प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं और नागरिकों को योगाभ्यास कराया। धामपुर शुगर मिल में श्रमिकों, कर्मियों, अधिकारियों, कृषक प्रतिनिधियों ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचकर योगा किया। पुलिस उपाधीक्षक इंदु सिद्धार्थ, एसपी पूर्वी डॉ. ओमवीर सिंह, मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया।
योगा शिक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग, वासुदेव यादव, प्रवीण भरतिया, मोहम्मद आबिद, लायक राम, तारा सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। लाला केदारनाथ अग्रवाल धर्मशाला में प्रशिक्षक आचार्य अशोक गोयल ने योग कराया। संस्था सवेरा के सदस्यों ने गुरु आचार्य अशोक कुमार गोयल को सम्मानित किया। इस मौके पर पृथ्वीराज मित्तल, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, श्री हरि संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालन मनोज कात्यायन ने किया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेह उल्लापुर खास में प्रशिक्षक सलीम अहमद ने योग कराया। कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने छात्राओं को योग कराया। गांव बसेड़ा खुर्द के जनता इंटर कॉलेज, बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आभावती, भवानीपुर तरकौला के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र बबीता रानी, कोतवाली में सीओ इंदू सिद्धार्थ ने योग कराया। पालिका की ओर से शिवाजी पार्क में योग कराया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, ईओ सुभाष कुमार, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। विनायक मंडप में भाजपा नगर मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राघव शरण गोयल, डॉ. सारंगा देश, असीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed