फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   s.p political relly in nazibabad

हर समाज के लोगों का हित है सपा में

Wed, 02 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
s.p political relly in nazibabad
बिजनौर/नगीना। सपा सदर विधायक रूचि वीरा के नेतृत्व में नगर में निकाली साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। रूचि वीरा ने पार्टी की उपलब्धियां जनता को बताते हुए फिर से समाजवादी का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन


बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सभा में विधायक रूचि वीरा ने कहा सपा ने चुनाव से पूर्व किया अपना हर वादा पूरा किया। सपा धर्म और जाति से ऊपर उठकर समाज के हित के लिए कार्य कर रही है। युवा हो, मजदूर या बेटियां, सभी के हित के लिए सपा सरकार ने योजना चलाकर इनका लाभ किया है। उन्होंने कहा जनता ने उनको विधायक बनाया और वे जनता की सेवा करने में रात दिन एक किए हैं।
विज्ञापन


रैली में कार्यकर्ता सिर पर लाल रंग की टोपियां और साइकिल पर पार्टी का झंडा लगाकर पहुंचे। रैली प्रदर्शनी चौक, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर, घंटाघर, तहसील, मेरठ की चुंगी आदि से होते कैंप कार्यालय में समाप्त हुई। इसमें रूचि वीरा की बेटी स्वाति वीरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी,  सपा नेता खुशनूद खां, मंडावर चेयरमैन मोहम्मद आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की रैली में पहुंचें
नगीना। विधायक मनोज पारस ने सात सितंबर को नगीना से निकाली जाने वाली साइकिल रैली को सफल बनाने की अपील की।मुहल्ला अंबेडकर नगर आयोजित में नगीना विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा रैली में कम से कम एक हजार साइकिल के साथ कार्यकर्ता शामिल हों। 


उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की।  रैली सात सितंबर को नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहरी क्षेत्र से होती हुई विधान सभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करेगी। इससे पूर्व बैठक में शेख कमरुद्दीन, धर्मेंद्र पारस, शिव कुमार गोस्वामी, काजी शहजाद आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed