फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rural women running Vidur Cafeteria in the city

Bijnor News: शहर में विदुर कैफेटेरिया चला रही ग्रामीण महिलाएं

Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rural women running Vidur Cafeteria in the city
बिजनौर में किसान पथ पर बना विदुर कैफेटेरिया संवाद - फोटो : संवाद
- कैफेटेरिया के साथ विदुर ब्रांड का सामान भी बेचा जा रहा है
विज्ञापन




- पहला मॉडल प्रदर्शनी मैदान किसान पथ पर बनकर हुआ तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं छोटे-छोटे कारोबार कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विदुर कैफेटेरिया और ब्रांड के तहत सामान बेचने के लिए शहर में प्लेट फार्म दिया। बिजनौर शहर में प्रदर्शनी मैदान चौराहे से किसान पथ पर एवं विकास भवन गेट पर मॉडल बनाकर दिया। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।



प्रदर्शनी चौराहे पर कैफेटेरिया संचालित वैष्णो स्वयं सहायता समूह तरीकमपुर रूपचंद की संचालक दीपिका, निक्की ने बताया कि वह बहुत खुश है। कहतीं हैं कि प्रशासन व अधिकारियों का आभार है कि ग्रामीण अंचल की बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह कैफेटेरिया व विदुर ब्रांड की दुकान खुलवाने में मार्गदर्शन किया। इससे कई महिलाएं कार्य कर रोजगार पा रहीं हैं। शुरूआत में अच्छा कार्य चल रहा है। इस से जुड़ी इन महिलाओं को न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है, बल्कि वे अपने कौशल और आत्मविश्वास में भी वृद्धि कर रहीं हैं।
विज्ञापन


-- विदुर प्रेरणा एवं जी पंडित जी के बीच हुआ एमओयू

बिजनौर। जिला प्रशासन एवं सीबीबीसी वंडर्स प्राइवेट लिमिटेड (ब्रांड नाम-जी पंडित जी) के मध्य एक एमओयू हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य जिले की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक, सात्विक व पर्यावरण अनुकूल पूजा सामग्री को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना है। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को सशक्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल

- ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं।



- विदुर कैफेटेरिया और ब्रांड के तहत सामान बेचने से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

- यह पहल महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है।



- सात करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ कारोबार



प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पाद का सात करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो गया है। शहरों में दुकानों के साथ ई बाजार में विदुर ब्रांड के सामान बिक रहे हैं। अब तक समूहों में 800 से ज्यादा महिलाएं रोजगार पाकर स्वावलंबी बन चुकी हैं।


-- वर्जन



सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि अब महिला समूहों के उत्पादों के बिक्री को खुला बाजार, ई-कॉमर्स वेबसाइट, आउटलेट्स मिल गए। एक एमओयू से उत्पाद विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रशिक्षण और पैकेजिंग के लिए समझौता हुआ। समूहों के उत्पादों का कारोबार सात करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed