{"_id":"60edc75f8ebc3e651565a33c","slug":"rupali-becomes-software-engineer-in-reputed-company-bijnor-news-mrt5472188138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं रूपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं रूपाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं रूपाली
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा रूपाली राजपूत का चयन एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी में हुआ है। इसका मुख्यालय बंगलूरू में है। कंपनी का व्यवसाय अनेक देशों में फैला हुआ है।
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा रूपाली राजपूत ने बताया कि ऑनलाइन एक्जाम, एचआर और इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा करते हुए उसने कंपनी में ट्रेनीशिप पर ज्वाइन किया है। वह ट्रेनिंग के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन करेंगी। संस्था के सचिव कुंवर उदयन वीरा, कुंवरानी रुचि वीरा, ग्रुप निदेशक उमेश गुप्ता ने रूपाली राजपूत को शुभकामनाएं दीं। संस्था के निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार पोरवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और अन्य छात्र-छात्राओं को भी परिश्रम कर अच्छी जगह नौकरी पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्लेसमेंट ऑफिसर व उनकी टीम और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष अंकित राजन अग्रवाल एवं अन्य फैकल्टी को दिया। रूपाली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।