फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RSS did the movement

ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
RSS did the movement
आरएसएस ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

हल्दौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के शिविर के सप्तम दिवस सोमवार को पथ संचलन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन किया।
जीएसएन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला स्तरीय आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर में हल्दौर नगर, बिजनौर, नगर चांदपुर, विदुर कुटी खंड, हीमपुर दीपा खंड, बास्टा खंड और मंडावली खंड की जिला बिजनौर की सात ईकाई के 164 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें करीब 50 प्रशिक्षक व व्यवस्थापक रहे।
विज्ञापन

सप्तम दिवस सोमवार को पथ संचलन में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील कुमार ने हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पराई स्त्री को माता के समान तथा पराए धन को मिट्टी के समान देखना चाहिए। सभी को अपने जैसा समझना चाहिए। यही हिंदू संस्कृति है। सभी के सुख की कामना करनी चाहिए। हमारी संस्कृति त्याग और बलिदान की संस्कृति है। जो अपने स्वार्थ से पहले राष्ट्र के कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नवयुवकों से संस्कारित बनने और समाज को भी संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की। पथ संचलन जीएसएन पब्लिक स्कूल से शुरू होकर रेलवे फाटक, टाट मोहरा बाजार, मुख्य बाजार, हरवंश बाजार, मोहल्ला खेड़ा, रईसान आदि से होते हुए सीडी इंटर कॉलेज परिसर में जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वर्ग के पालक प्रशांत महर्षि, वर्ग कार्यवाह सुनील कुमार, वर्ग के बौद्धिक प्रमुख दुष्यंत कुमार, शारीरिक प्रमुख सत्यपाल सिंह, व्यवस्था प्रमुख अंकित कुमार, स्कूल प्रबंधक रघुराज सिंह नागर, डाक्टर अशोक कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र मारवाड़ी, पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, हंसराज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed