{"_id":"60660c0e8ebc3ed3f712a5c0","slug":"roorkee-won-the-match-in-the-super-over-nazibabad-news-mrt5325752131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में रुड़की ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ओवर में रुड़की ने जीता मैच
विज्ञापन
सुपर ओवर में रुड़की ने जीता मैच
नजीबाबाद। एनसीसी क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में रुड़की क्रिकेट टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
एनसीसी क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को रोमांचक दौर में पहुंचा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में रुड़की और मेरठ की टीम के बीच मैच टाई होने पर सुपर ओवर खेला गया। रुड़की की टीम ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में 17 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस जीतकर रुड़की की टीम ने मेरठ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेरठ की टीम ने यश के शानदार 72 और विजय के 52 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए। रुड़की की ओर से गिरीश और बाबू ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी रुड़की की टीम के शिवम के शानदार 48 रन और रोहित के 39 रन के साथ मैच 255 रन पर टाई हुआ। अंपायर मोहम्मद नाजिम और संजीव राजपूत की निगरानी में सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में गिरीश के तीन छक्के और एक चौके की मदद से रुड़की की टीम ने 22 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम मात्र पांच रन ही बना सकी। एनसीसी के क्रिकेट टूर्नामेंट में यह पहला अवसर था जब मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर तक पहुंचा।