{"_id":"61c7654d94d2ec15956cbba9","slug":"rohilkhand-university-released-the-list-of-toppers-bijnor-news-mrt5707118123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विवि ने जारी की टॉपरों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विवि ने जारी की टॉपरों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विवि ने जारी की टॉपरों की सूची
बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विभिन्न कक्षा व विषय में टॉपर 86 विद्यार्थियों की सूची जारी की है। टॉपरों में 12 विद्यार्थी जिला बिजनौर के डिग्री कॉलेजों के हैं। इनमें आरएसएम पीजी कॉलेज धामपुर के सर्वाधिक विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से सूची पर आपत्ति मांगी है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर अर्थात डीएसडब्ल्यू ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कक्षा व विषय के टॉपर 86 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की है। विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर जिले आते हैं। टॉपर की सूची में 12 विद्यार्थी जिला बिजनौर के डिग्री कॉलेजों से हैं। इनमें सबसे अधिक चार विद्यार्थी आरएसएम पीजी कॉलेज धामपुर के हैं। इसके बाद तीन विद्यार्थी कृष्णा कॉलेज बिजनौर से हैं। वर्धमान कॉलेज बिजनौर, एसबीडी महिला महाविद्यालय धामपुर, देवता महाविद्यालय मोरना, लक्ष्य कॉलेज बागवारा स्योहारा तथा विवेक कॉलेज बिजनौर से एक-एक विद्यार्थी है।
ये हैं बिजनौर जिले के कॉलेजों से टॉपर
आरएसएम कॉलेज धामपुर से कमलेश कुमार जोशी एमएससी कृषि एग्रोनॉमी, सुभाष चंद्रा एमएससी कृषि इकनामिक्स, नेहा एमएससी कृषि हॉर्टिकल्चर, मयूर मोहन एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कृष्णा कॉलेज बिजनौर से सत्यम जैन बीएससी कंप्यूटर पार्ट तृतीय, प्रांजलि बीएससी माइक्रो बायोलाजी पार्ट तृतीय, नीति शर्मा एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर, एसबीडी महाविद्यालय धामपुर से निशांत जमीला एमए इकनामिक्स, वर्धमान कॉलेज बिजनौर से भाव्या खन्ना एमए अंग्रेजी, देवता महाविद्यालय मोरना से शिवम सिंह एमए पॉलिटिकल साइंस, लक्ष्य कॉलेज बागवारा स्योहारा से वैभव कुमार राणा एमएससी केमिस्ट्री तथा विवेक कॉलेज बिजनौर से तनु शर्मा एमएसडब्ल्यू चतुर्थ सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विवि ने सूची पर मांगी आपत्ति
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को सूची पर आपत्ति है तो वह 29 दिसंबर के शाम चार बजे तक dsw@mjpru.ac.in अथवा व्यक्तिगत रूप से डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आकर आपत्ति दर्ज करा सकता है।