फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery near the SP house

एसपी आवास के पास दुुकानों में चोरी

Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Robbery near the SP house
एसपी आवास के पास मेडिलक स्टोर का चोरी के लिए तोड़ा गया शटर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में  चोरों ने एसपी आवास से कुछ दूरी पर दो मेडिकल स्टोर के शटर उखाड़कर 60 हजार की नगदी चोरी कर ली। दो अन्य मेडिकल स्टोर के भी शटर उखाड़ दिए। एक दुकान खाली मिलने व दूसरी दुकान के अंदर के गेट का ताला   नहीं टूटने के कारण चोरी नहीं कर सके। चोरी की घटनाओं से मेडिकल स्टोर मालिकों में रोष व्याप्त है।

 मंडावर मार्ग पर एसपी आवास से कुछ दूरी पर जिला अस्पताल के निकट न्यू चौधरी मेडिकोज व चौधरी मेडिकल एजेंसी को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। चोरों ने दोनों के शटर  उखाड़कर न्यू चौधरी मेडिकोज के गल्ले से 50 हजार व चौधरी मेडिकल एजेंसी से दस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा दीप मेडिकोज व सिटी कार सिंगार के भी शटर उखाड़ दिए। दीप मेडिकोज खाली मिला। दुकान के अंदर कोई सामन नहीं था। सिटी कार सिंगार का शटर के अंदर भी एक गेट था। गेट के ताले नहीं टूटने के कारण चोर चोरी नहीं कर सके। सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर मालिकों के पहुंचने पर उन्हें शटर उखड़े मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मेडिकल मालिक अनीता चौधरी व अजय कटार ने चोरी की तहरीर दी है। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक चोरी की तहरीर मिल गई है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed