फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways workers picket at ARM office

रोडवेज कर्मियों ने एआरएम कार्यालय दिया धरना

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers picket at ARM office
रोडवेज कर्मियों ने एआरएम कार्यालय दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रोडवेज के आरएम पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एआरएम कार्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की। चेतावनी दी गई कि सुनवाई न होने पर 23 और 24 अगस्त को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर मुरादाबाद के कार्यालय में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी एआरएम कार्यालय में एकत्रित हुए धरना-प्रदर्शन किया। परिषद कर्मचारियों ने बताया कि 29 जुलाई को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव बिजनौर बस अड्डे पर चुनाव अधिकारी महेंद्र पाल एवं राकेश कुमार की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें राजवीर सिंह को शाखा अध्यक्ष, अनुज त्यागी को शाखा मंत्री, जयवीर सिंह, सतपाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह को क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा सतीश गौतम को संयुक्त मंत्री चुना गया। आरोप है कि इसी बीच वरिष्ठ लिपिक एवं केंद्र प्रभारी वहां पर आए और शाखा अध्यक्ष राजवीर सिंह से अभद्रता करने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

ये भी आरोप है कि 26 जुलाई को भी इन्होंने सुबह छह से 11 बजे तक कार्यशाला गेट पर बिना सूचना दिए ही धरना-प्रदर्शन कराकर विभाग को राजस्व हानि पहुंचाई और जनता में भी विभाग की छवि धूमिल हुई। मामले आरएम के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने परिषद के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था, जबकि दूसरे पक्ष के केवल एक ही कर्मचारी को निलंबित किया गया। कर्मचारियों ने आरएम पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन करने वालों में जयवीर सिंह, अनुज त्यागी, राजवीर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed