फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road safety week will run till 28 June

28 जून तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

Tue, 23 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road safety week will run till 28 June
28 जून तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई। 28 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलेगा। मंगलवार को एआरटीओ ने बिना हेलमेट लगाने वाले दोपहिया और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंटकर यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी है।

सड़कों पर सुरक्षित होकर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की जान की परवाह करके ही सड़कों पर वाहनों का संचालन करना चाहिए। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। किसी डर से नहीं बल्कि स्वयं की जिम्मेदारी समझकर ऐसा करना चाहिए। एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को करीब 62 वाहनों का चालान किया गया। इनमें लगभग 52 दोपहिया और करीब दस चार पहिया वाहन चालक शामिल रहे। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, आरई सुरेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक लालाराम यादव, आशीष सक्सेना, अतुल गोविल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed