फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road movement taken out in Mankuan

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मनकुआ में पथ संचलन निकाला

Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road movement taken out in Mankuan
मनकुआं में पथ संचलन निकाला
विज्ञापन

नींदडू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनकुआं में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।
आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण गणवेश में कंधे पर दंड रखकर कदमताल करते हुए ढोल बाजे के साथ गांव में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन ओमप्रकाश सिंह के ट्यूबवेल प्रांगण से शुरू होकर बुआपुरियों के मोहल्ले, पधानों के मोहल्ले, मुस्लिम बस्ती, हरिजन बस्ती, बाल्मीकि बस्ती, मंदिर चौक और राजपूतों के मोहल्ले से होता हुआ प्रारंभिक स्थान पर वापस आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में घासीराम खंड प्रचारक, कमलवीर बौद्धिक खंड कार्यवाह, अनिल कुमार खंड कार्यवाह, खंड संयोजक सामाजिक समरसता रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे। मयंक कुमार, ललित कुमार, मोहित कुमार, अखिलेंद्र गहलोत, दुष्यंत राणा, कपिल कुमार, प्रशांत कुमार और सौरभ कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed