फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road dumping garbage

सड़क किनारे डाला जा रहा कूड़ा

Fri, 19 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Road dumping garbage
सड़क किनारे डाला जा रहा कूड़ा
विज्ञापन

नूरपुर। नगर पालिका के पास अपना डंपिंग ग्राउंड होने के बावजूद शहर का कूड़ा सड़क किनारे डाला जा रहा है। लगातार कूड़ा डालने से मुरादाबाद रोड पर शहर से बाहर निकलते ही ग्राम हंसुपुरा तक हाईवे पर दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े से उठती बदबू और धुंए के कारण सड़क से गुजरना मुश्किल है।

नगर पालिका ने करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम पुरैनी दुर्वेशपुर के पास डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए 18 बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद वहां शहर का कूड़ा डालना शुरू किया गया तो स्थानीय ग्रामवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामवासियों का कहना है कि पालिका ने उक्त जमीन की नियम विरुद्ध खरीद की है और कूड़ा डालने से पहले जमीन की चहारदीवारी नहीं कराई गई। कूड़ा निस्तारण की भी कोई व्यवस्था पालिका द्वारा नहीं कराई गई है। छह माह पहले पुरैनी, चांगीपुर व आकलपुर के ग्रामवासियों ने कूड़ा डालने आए पालिका कर्मियों को वापस कर दिया था। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने सड़क के किनारे कूड़ा डालना शुरू कर दिया। शहर से रोजाना करीब 10 टन से अधिक कूड़ा निकलता है, जिसे मुरादाबाद और धामपुर रोड के किनारे फेंका जा रहा है। लगातार कूड़ा डालने से सड़क के दोनों ओर गंदगी के ढेर लग गए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध कर रहे ग्रामवासी एनजीटी चले गए हैं। डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का प्रस्ताव पास हो चुका है। एनजीटी का निर्णय आने के बाद ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed