{"_id":"6add058030324f3425010106","slug":"road-construction-from-shastri-chowk-to-vkit-will-start-in-november-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-193856-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नवंबर में शुरू होगा शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नवंबर में शुरू होगा शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क निर्माण
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर कोतवाली मार्ग पर शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क का निर्माण नवंबर में चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल निविदा प्रक्रिया को पूरा किया गया है। यह सड़क सबसे बदहाल है।
बिजनौर से कोतवाली तक सड़क के 17 किलोमीटर के हिस्से को पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल कर लिया गया था। जिसके चलते वीकेआईटी से कोतवाली तक सड़क हाईवे के अनुसार बन चुकी है। बाकी बची सात किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है।
शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क नेशनल हाईवे से बच गई थी। शुरुआत में इस सड़क के हिस्से का अधिकार नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास था।
एनएचएआई ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई थी। दो विभाग के बीच फंसी इस सड़क को बाद में लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दिया। हालांकि सड़क सौंपने के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी को 11 करोड़ रुपये भी लोनिवि को देना पड़ा ताकि सड़क की हालत को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
पैसा मिलने के बाद लोनिवि ने सड़क के निर्माण को प्रक्रिया चालू की। अब इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, केवल अनुबंध होना बाकी है। जिसके बाद सड़क का निर्माण चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस सड़क की मौजूदा स्थिति सबसे बेकार है। सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे हैं। सड़क का निर्माण होने के बाद राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।
सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अगले महीने सड़क का निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
....हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि