{"_id":"5f1f1e0c8ebc3e9fa45f88a2","slug":"road-congestion-intersections-jammed-bijnor-news-mrt4933790107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भीड़, चौराहों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भीड़, चौराहों पर लगा जाम
विज्ञापन
सड़क पर भीड़, चौराहों पर लगा जाम
बिजनौर। दो दिन के लॉकडाउन की औपचारिकता पूरी होने के बाद सोमवार को बाजार में फिर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य बाजार और सड़कों पर दिन भर जाम के हालात रहे। यह जाम तब है जब सभी स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद हैं और विद्यार्थी घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
शनिवार को लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर काफी लोग निकले थे। रविवार को पुलिस ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया। लेकिन सोमवार को लॉकडाउन की औपचारिकता पूरी होने के साथ ही फिर से लोग सड़क पर आ गए। मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों की गलियों तक में भीड़ रही। नगर पालिका चौक पर दिन भर जाम के हालात रहे। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसने वालों का यहां बुरा हाल रहा। यहां जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
मुख्य बाजार में भी जाम के यही हालात रहे। पहले मुख्य बाजार में दिन में ई रिक्शा ले जाने पर रोक थी। लेकिन अब वहां पुलिस तैनात न रहने से धड़ल्ले से ई रिक्शा बाजार में घूम रही हैं। इससे जाम की स्थिति और बढ़ रही है। शास्त्री चौक, प्रदर्शनी और जजी चौक पर भी सामान्य दिनों की तरह वाहन दौड़े और जाम लगता रहा। जाम में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी होती रही। बाजार में अब रक्षाबंधन की तैयारी भी दिख रही है। राखियों के स्टॉल सड़क किनारे नजर आने लगे हैं। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि जाम न लगने पाए। कोई बेकार में बाजार न आए और आना पड़ रहा है तो मास्क जरूर पहनकर आए। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ प्रशासन का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।