रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
धामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और राज्यपाल व सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार धामपुर को सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज करने, भुगतान होने तक देनदारियों पर रोक लगाने, गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने, किसी भी चीनी मिल पर गन्ना बेचने की छूट देने, ढुलाई का भाड़ा खत्म करने, बिजली के बिल कम करने, निजी नलकूपों के लिए बिजली मुफ्त देने, डीजल पर सब्सिडी देने, खाद व अन्य कृषि यंत्रों के दाम घटाने, कृषि यंत्रों की खरीद के लिए बिना ब्याज कर्ज देने, मंडी के अंदर और निजी व्यापार में भी खरीद नियमानुसार कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व रालोद सांसद मुंशीराम पाल, नत्थू सिंह जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद तालिब, पूर्व नगर अध्यक्ष यशपाल, जयपाल, कपिल, नरेंद्र कुमार, महफूज उर्फ गुड्डू रहे।