{"_id":"66047a80b214ed1fab04f80e","slug":"rld-supremo-jayant-chaudhary-in-chandpur-today-chief-minister-will-come-to-bijnor-tomorrow-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121355-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज चांदपुर में, मुख्यमंत्री कल आएंगे बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज चांदपुर में, मुख्यमंत्री कल आएंगे बिजनौर
Thu, 28 Mar 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया होगी।
बिजनौर लोकसभा सीट और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील को राजनीति पार्टियों के शीर्ष नेता स्टार प्रचार मैदान में उतर गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो व सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के मैदान में सभा करने पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो दोपहर 12 बजे चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। वहीं 29 मार्च शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर जेवीएम बैंक्वेटहाल में प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने बताया कि 29 मार्च को बिजनौर सीएम पहुंच रहे हैं और कार्यक्रम में पहुंचेंगे। अब सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार व मतदाताओं को रिझाने के लिए आने शुरु हो गए हैं।