फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD's demonstration against government policies

सरकारी नीतियों के खिलाफ रालोद का प्रदर्शन

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD's demonstration against government policies
नजीबाबाद में तहसील गेट पर प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
सरकारी नीतियों के खिलाफ रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय लोकदल ने प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। लोनिवि में एकत्र हुए रालोद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। प्रदर्शनकारी रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव ब्रजवीर सिंह, प्रांतीय सचिव सरदार बलवीर सिंह, रूहेलखंड क्षेत्र प्रवक्ता ब्रजराज सिंह, शरीफ अहमद, हरेंद्र सिंह, इकबाल चौधरी, सुमन वर्मा के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता रवा राजपूत धर्मशाला में एकत्र हुए। जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे रालोद नेताओं ने प्रदेश सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। रालोद नेताओं ने राज्यपाल के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी, गन्ना ढुलाई भाड़ा खत्म करने, कृषि यंत्रों के दामों को कम करने, बिजली फ्री देने, डीजल पर सब्सिडी देने, कृषि कानून वापस लेने सहित अनेक मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में नत्थू सिंह, विजयपाल सिंह, वसीम, शाकिर सैफी, सर्वजीत सिंह, ललित राम सहित अनेक रालोद नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed