फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD reviews membership campaign

रालोद ने की समीक्षा

Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
RLD reviews membership campaign
रालोद ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि जिले में अब तक पांच हजार नए सदस्य बनाए गए हैं।
सोमवार को रालोद के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सदस्यता अभियान के रूहेलखंड क्षेत्र के प्रभारी प्रवीन सिंह देशवाल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब तक जिले में पांच हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में सक्रियता लाने और गांव दर गांव जाकर सदस्य बनाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान के रूहेलखंड क्षेत्र के प्रभारी प्रवीन सिंह देशवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा वर्तमान में शुरू होने वाले गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव अभी से घोषित करने की मांग की। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की। बैठक में प्रदेश महासचिव सरदार बलबीर सिंह, चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, सरदार बुध सिंह, कुलदीप चिकारा, पीतम सिंह, इंद्रमणि, विवेक देओल, महेंद्र सिंह, वकील अहमद, अजय पाल सिंह, फूल सिंह, वीर पाल सिंह, धीर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed