फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD made Ali Adnan district president

रालोद ने अली अदनान को बनाया जिलाध्यक्ष

Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD made Ali Adnan district president
रालोद ने अली अदनान को बनाया जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद ने बिजनौर में मुस्लिम चेहरे पर जिलाध्यक्ष का दांव खेला है। राहुल सिंह को हटाकर मंडावर के पूर्व चेयरमैन अली अदनान को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अली अदनान लंबे समय से रालोद से जुड़े हैं। अली अदनान को जिलाध्यक्ष बनाने से विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल सिंह बिजनौर विधानसभा से रालोद के टिकट के बड़े दावेदार हैं। बिजनौर के रहने वाले रुहेलखंड जोन के प्रभारी प्रवीण सिंह देशवाल को भी पद से हटाया गया है।

राहुल सिंह कई साल से रालोद के जिलाध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में युवा बड़ी तादाद में रालोद से जुड़े। जिला पंचायत के चुनाव में भी रालोद के चार सदस्य जीतकर आए। राहुल सिंह ने पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से जिलाध्यक्ष पद से हटाने की इच्छा जताई थी। वह बिजनौर सीट से सपा रालोद गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को मंडावर के पूर्व चेयरमैन अली अदनान को रालोद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अली अदनान 2004 से रालोद से जुड़े हैं। वे मशहूर शिकारी भी हैं। 2006 में वे रालोद से मंडावर नगर पंचायत के चेयरमैन रहे हैं तब बसपा सांसद मलूक नागर को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष व अली अदनान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अलीगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। राहुल सिंह ने कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी की हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरे मन से पूरा किया है। आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वे पालन करेंगे। जिलाध्यक्ष अली अदनान ने कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे। पार्टी से युवाओं को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed