फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rivers should be returned to their original form

नदियों को उनके मूल स्वरूप में लौटाया जाए

Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rivers should be returned to their original form
नदियों को उनके मूल स्वरूप में लौटाया जाए
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने कंडूला और बंकला नदी की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि इन दोनों नदियों की जमीन पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा है। नदियों की जमीन पर खेती की जा रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से नदियों को अपने मूल स्वरूप में लौटाए जाने की मांग की है।
गांव सरकथलमाधो, पाडली मांडू, बसेड़ा खुर्द, खदाना अलादीनपुर, पौटा पौटी आदि गांवों के किसानों महावीर, गजेंद्र, विवेक कुमार, पंकज, दिनेश, अशोक कुमार आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें अवगत कराया है कि धामपुर तहसील क्षेत्र में इन गांवों के इर्द गिर्द से कडूला और बंकला नदी गुजरती है। लेकिन इन दोनों नदियों ने अपना स्वरूप खो दिया है। क्योंकि इन नदियों की जमीन पर आसपास के किसानों ने खेती की जमीन में मिलाकर खत्म कर दिया है। नदियों के बहने के लिए जगह नहीं छोड़ी है। नदियों के मुहाने पर भी लोग खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत कई बार सिंचाई विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण बरसात के दिनों में जब नदियों में बाढ़ आती है तो नदियां अपने पूर्व स्वरूप में न बहकर सीधे खेतों से होकर बहती हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। यदि जल्द ही इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। वहीं, एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कर किसानों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। नदियों को मूल स्वरूप में लाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed