{"_id":"60f5c4318ebc3e79b7717ca5","slug":"rivers-overflow-cutting-continues-from-ganga-to-gauspur-nazibabad-news-mrt5481401105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियां उफनीं, गंगा से गौसपुर में कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियां उफनीं, गंगा से गौसपुर में कटान जारी
विज्ञापन
बिजनौर : नजीबाबाद के भागूवाला में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटे पर पानी का तेज बहाव।
- फोटो : NAZIBABAD
नदियां उफनीं, गंगा से गौसपुर में कटान जारी
भागूवाला/नांगलसोती। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी, गौसपुर में गंगा नदी, लकड़हान समेत क्षेत्रीय नदियों का जलस्तर बढ़ गया। कोटावाली नदी रपटे पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं, नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा द्वारा आबादी की ओर कटान होता देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तहसीलदार ने कोटावाली नदी, गौसपुर, सूखा नदी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
भागूवाला की कोटावाली नदी मेें सोमवार को जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पर यातायात बाधित रहा। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कोटावाली नदी के रपटे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रपटे पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस को बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए नदी के दोनों छोरों पर पुलिस तैनात रही। रपटे पर पानी का बहाव कम होने पर ही वाहनों के गुजरने की इजाजत दी गई।
उधर, नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा द्वारा कटान जारी है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कटान क्षेत्र का निरीक्षपण किया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बनाए स्थायी स्टड से कुछ हद तक फायदा हुआ है। गंगा नदी ने अस्थायी स्टड के स्थान को छोड़कर अन्य जगहों पर कटान शुरू कर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को कटान क्षेत्र में नहीं जाने के निर्देश दिए। ग्रामीण परमा सिंह, कुंदन सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, गैंदा, खिलेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, रोशन सिंह ने प्रशासन पर भूमि कटाव रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने कम संख्या में अस्थायी स्टड बनाए जिस कारण कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा। गंगा नदी गांव की ओर लगातार कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
...
घटना की सूचना नहीं देने पर नपेंगे राजस्वकर्मी
नजीबाबाद। बारिश के चलते जानमाल की हानि, पशुहानि, समेत अन्य आपदा संबंधित घटना की सूचना नहीं देने पर राजस्व कर्मी नपेंगे। एसडीएम परमानंद झा ने 24 घंटे के भीतर आपदा संबंधी घटनाओं की जानकारी देने के निर्देश राजस्वकर्मियों को दिए हैं।

मंडावली की सूखा नदी रपटे पर पानी का तेज बहाव।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती में गौसपुर क्षेत्र में अस्थायी स्टड के ऊपर से बह रही गंगा।- फोटो : NAZIBABAD

ांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD