फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rivani, Shaurya selected for state level wrestling

रिवानी, शौर्या का प्रदेश स्तरीय कुश्ती के लिए चयन

Fri, 05 Mar 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rivani, Shaurya selected for state level wrestling
अंडर-19 के लिए चयनित कासिफ रजा। - फोटो : BIJNOR
रिवानी, शौर्या का प्रदेश स्तरीय कुश्ती के लिए चयन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बिजनौर की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों पहलवान नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई हैं। प्रतियोगिता सात मार्च को नोएडा के फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में आयोजित होगी।
सब जूनियर वर्ग में रिवानी पुत्री मंगू सिंह निवासी गांव अभीपुरा और जूनियर वर्ग में बिजनौर की रहने वाली शौर्या गोस्वामी पुत्री धीरेंद्र सिंह का चयन हुआ है। कुश्ती प्रशिक्षक धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार रिवानी 46 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेगी, जबकि शौर्या गोस्वामी 57 किलोग्राम भार वर्ग में बिजनौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। अभी हाल ही में दो मार्च को डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी में बालक-बालिका वर्ग की सब जूनियर तथा जूनियर कुश्ती टीम का चयन किया गया था। उसी दिन इन बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यह ट्रायल जिला कुश्ती संघ बिजनौर की तरफ से लिया गया था। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ कालू पहलवान, सचिव कुलवीर सिंह की देखरेख में ट्रायल संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अंडर-19 के लिए कासिफ का चयन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर स्थित कमला क्लब में 12 और 13 मार्च को आयोजित होने वाले मैचों के लिए जनपद निवासी कासिफ का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार गांव गजरौला शिव निवासी क्रिकेट खिलाड़ी कासिफ का अंडर-19 के लिए चयन किया गया है। वह 12 और 13 मार्च को होने वाले क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि कासिफ को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के दो फोटो और पंजीकरण स्लिप लेकर पहुंचना अनिवार्य है।

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित बिजनौर के पहलवान

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित बिजनौर के पहलवान- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed