फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rickshaw pullers will go on strike on 20

Bijnor News: 20 को रिक्शा चालक करेंगे हड़ताल

Sat, 17 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw pullers will go on strike on 20
20 को रिक्शा चालक करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

नहटौर। भाजपा सरकार के फरमान के खिलाफ 20 दिसंबर को ई-रिक्शा चालक हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में सरकार से ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन आरटीओ ऑफिस से न कराकर नगर पालिकाओं से कराने की मांग की गई।

योगी सरकार ने ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन आरटीओ ऑफिस से कराने का फरमान जारी किया है, जिसे लेकर प्रशासन आये दिन ई-रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन कराने अन्यथा रिक्शा सीज करने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व जनपद भर की ई रिक्शा यूनियन की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई थी, जिसमें सरकार के इस आदेश को गलत बताते हुए विरोध में जनपद भर में 20 दिसंबर से एक दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया गया। रिक्शा चालक यूनियन की बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर यूनियन के संरक्षक गुलाम साबिर सिद्दीकी, यूनियन के अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी ने चालकों से 20 दिसंबर को हड़ताल में शामिल होने की अपील की। बैठक में जहीर कुरैशी, अतीक अहमद, अनीस कुरैशी, अमीर अहमद, अशोक सेनी, इदरीस अहमद, मो यामीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed