फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue Department demolished construction on 10 illegal colonies by running bulldozers in Bijnor

Bijnor: 10 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, विवादित खेती की जमीनों को सस्ते दामों में खरीद काटे थे प्लाट

Sat, 04 May 2024 08:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2024 08:59 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर जिले में शनिवार को राजस्व विभाग का बुलडोजर 10 अवैध कॉलोनियों पर चला। बताया गया कि विवादित खेती की जमीनों को सस्ते दामों में खरीद कर प्लाटिंग की गई थी।

विज्ञापन
Revenue Department demolished construction on 10 illegal colonies by running bulldozers in Bijnor
बिजनौर में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के धामपुर में राजस्व विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। उप-जिलाधिकारी रितु रानी के आदेश पर नेशनल हाईवे-74 के बाईपास स्थित पुराना धामपुर हुसैनपुर, कौड़ीपुरा मार्ग पर बनी करीब 10 अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ दो जेसीबी चलाकर 50 से अधिक लोगों के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने हिम्मत नहीं कर सके।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रहीं थीं कि धामपुर में कुछ लोग किसानों की विवादित खेती की जमीनों को सस्ते दामों में खरीद कर प्लाटिंग कर उन्हें महंगे दामों में प्लॉट बना कर बेच रहे हैं। जबकि कॉलोनाइजरों पर किसी भी प्रकार की अधिकारिक अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

उप-जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार विवेक कुमार तिवारी के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम का गठन किया। टीम दो जेसीबी से साथ संबंधित अवैध कॉलोनियों में पहुंची और करीब 50 से अधिक लोगों के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने किसी की नहीं चली।

इस दौरान टीम में कानूनगो रथींद्र कुमार, लेखपाल प्रभात कुमार, विनिमय क्षेत्र के अवर अभियंता नेपाल सिंह, वरिष्ठ बाबू योगेंद्र सिंह, लेखपाल छत्रपाल सिंह, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अभी यह अभियान थमा नहीं है। मई माह के अंत तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत आरएसएम, मुरादाबाद मार्ग, रानी बाग कॉलोनी, नहटौर मार्ग, गजुपुरा, जैतरा, नींदडू, जैतरा-शुगर मिल मार्ग, हर्रा, ढक्काकर्मचंद आदि कई स्थानों पर अवैध तौर पर काटी जा रही कॉलोनियां प्रशासन के निशाने पर है। जल्द ही यहां भी अभियान चलाकर निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें: गुलफशा का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed