फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revealed: Sanjay was shot dead

खुलासा : गोली मारकर की गई थी संजय की हत्या

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Revealed: Sanjay was shot dead
खुलासा : गोली मारकर की गई थी संजय की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। रावली तटबंध के पास पड़े मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है। इस मामले में शक के आधार पर तीन लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस हत्या का खुलासा करने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने संजय हल्दर की हत्या में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता खिरोद हल्दर ने बताया कि उनके बेटे संजय के गांव निवासी काला की पत्नी के साथ संबंध थे। इस कारण काला संजय को पसंद नहीं करता था। आरोप है कि 21 दिसंबर को संजय का मुजफ्फरनगर की बैराज सरकारी कॉलोनी निवासी जितेंद्र पुत्र रमेश व कोतवाली नगर निवासी हेमराज कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र मनोरंजन के साथ मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते तीनों ने हमसाज होकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव माता कॉलोनी नबलपुर बैराज निवासी संजय हल्दर (27) 21 दिसंबर की रात अपने घर से लापता हो गया था। शुक्रवार की शाम परिजनों को उसका शव रावली तटबंध के पास खाई में पड़ा मिला, जिसके सिर व हाथ पर चोट के निशान थे। संजय हल्दर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में गोली लगना सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed