{"_id":"587fac1e4f1c1b3703f00ae8","slug":"returned-to-take-possession-of-land-several-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा लेने कई टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा लेने कई टीम लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारानगरगंज में गांव जहानाबाद निवासी छुट्टन सिंह व वन विभाग का जमीन को लेकर अदालत में वाद चल रहा है। छुट्टन के अनुसार उनकी जमीन को वन विभाग अपनी बता रहा है। इस जमीन पर हाईकोर्ट ने यथा स्थिति के स्टे के ऑर्डर दे रखे हैं। बुधवार को रेंजर सतीश कुमार पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए आए। उन्होंने जमीन पर खड़ा गन्ना कटवाने की कोशिश की। छुट्टन ने हाईकोर्ट के ऑर्डर दिखाए तो वन विभाग की टीम वापस लौट आई। वहीं फीना में गांव फीना निवासी 65 वर्षीय जयपाल सिंह का अमरोहा नूरपुर मार्ग पर धर्मकांटा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे वे धर्मकांटे से साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में वे दूध के कैन से भरी एक गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। जयपाल सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन