{"_id":"5ee7b0278ebc3e4332364edc","slug":"retired-teacher-died-in-a-road-accident-bijnor-news-mrt48658657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
हल्दौर। गोलबाग चौराहे के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मामूली रूप से घायल हो गया। नगर के मोहल्ला रईसान निवासी कुलवीर सिंह (71) सीडी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक थे। कुलवीर सिंह की बीमार पत्नी का इलाज बिजनौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने पुत्र सुशांत के साथ बाइक से बिजनौर जा रहे थे। बाइक उनका बेटा सुशांत चला रहा था, जो हेलमेट पहने हुए था। सोमवार सुबह आठ बजे मुरादाबाद-बिजनौर हाइवे पर स्थित गोलबाग चौराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे कुलवीर सिंह बाइक से गिर पड़े। उनका पुत्र सुशांत कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कुलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। कुलवीर सिंह के पुत्र सुशांत कुमार ने फरार बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उपचार के दौरान महिला की मौत
रेहड़। दो दिन पूर्व पीली डैम कॉलोनी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव केहरीपुर निवासी आदित्य ने बताया की शनिवार को उसका छोटा भाई बंटी अपनी पत्नी सुनीता देवी (24) बेटे आरजू (4) जबकि बेटी खुशी आठ माह के साथ एक ही बाइक से अपनी ससुराल मानपुर जिला रामपुर जा रहा था। पीली डैम कॉलोनी के निकट पहुंचने पर विपरीत आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से सुनीता के सर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बंटी व आरजू मामूली रूप से घायल हो गए। वहां से गंभीर हालत में सुनीता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को सुनीता की मौत हो गई।
करंट से कंटेनर परिचालक की मौत
अफजलगढ़। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर कंटेनर के परिचालक की मौत हो गई।
दिल्ली स्थित शाहीन बाग निवासी कंटेनर चालक जमशेद ने बताया कि दिल्ली से वह कंटेनर में फर्नीचर लेकर सोमवार सवेरे करीब चार अफजलगढ़ पहुंचा था। इसके बाद गाड़ी पर मौजूद शाहीन बाग निवासी 24 वर्षीय परिचालक गुलाम शब्बीर अंसारी आराम करने के लिए कंटेनर की छत पर लेटने के लिए चढ़ गया। तभी अचानक वह कंटेनर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कासमपुरगढ़ी पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक राजकुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
रेहड़। हर्रावाला के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हर्रावाला निवासी गोलू अपने साथी विकास के साथ बाइक से गांव से बादीगढ़ आ रहा था। हर्रावाला में तालाब के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे छोटे हाथी से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों को तत्काल पीएचसी पर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
धामपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत
धामपुर। मोहल्ला बाड़वान निवासी 24 वर्षीय सुमित कुमार प्रजापति की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहल्ला बाड़वान निवासी ओमप्रकाश सिंह प्रजापति ने बताया कि उनका पुत्र सुमित कुमार पिछले कई सालों से सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता था। सुमित की वहां पर सड़क हादसे में मौत हो गई। ओमप्रकाश ने बताया कि उसके चार पुत्र है। उसके दो और पुत्र भी वहीं पर काम करते है। जैसे ही सूचना मिली परिवार में कोहराम मचा है। उनके पुत्रों ने घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी।