फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Restrictions on giving oil without helmets and seat belts

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के तेल देने पर पाबंदी

Wed, 06 Feb 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 06 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on giving oil without helmets and seat belts
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि वाहन संचालन के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि जिले के सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। नियमों का पालन किसी कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। डीएम ने जिले के सभी पैट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे वाहन संचालन के दौरान हेलमेट न लगाने वाले तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल न दें। इसका सख्ती से पालन नहीं करने वाले पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में यह काम वरदान साबित होगा। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने कहा कि नियमों का पालन करना सबसे अच्छी आदत होती है। किसी भी काम की शुरुआत करने में थोड़ा परेशानी जरूर होती है, लेकिन यह आदत में शुमार होने पर हम सुरक्षित अपने घर पहुंच सकते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर वाहनों का संचालन करने से हमेशा जान जोखिम में रहती है। इसलिए सुरक्षित चलें, सुरक्षित चलाएं। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीओ सिटी महेश कुमार, एआरएम विनोद कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, पीडब्लूडी के अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि, जिले के दोपहिया वाहन डीलर्स के प्रतिनिधि, टीएसआई सुरेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed