फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Resolve complaints with transparency and quality'

पारदर्शिता और गुणवत्ता से करें शिकायतों का निस्तारण- एडीएम

Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
'Resolve complaints with transparency and quality'
‘पारदर्शिता और गुणवत्ता से करें शिकायतों का निस्तारण’
विज्ञापन

नजीबाबाद । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अवधेश मिश्र ने नजीबाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और गुणवत्ता से कराएं। इस दौरान पहुंची 53 शिकायतों में से सिर्फ पांच का निस्तारण किया गया।

तहसील के ड्वाकरा हॉल में समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास से जुड़ी समस्याएं पहुंचीं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा अनुरूप शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराएं। शिकायतों को लंबित करने से फरियादी पर विपरीत असर पड़ता है। तय समय में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र प्रसाद, बलराम सिंह, अरविंद कुमार, सुभाषचंद, जय प्रकाश शुक्ला, तेजपाल, विजयपाल देव आदि ने ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त कराने, खाली प्लाटों में फैली गंदगी से निजात दिलाने और क्षेत्र में नियमित सफाई कराने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 24, पुलिस की 12, विकास संबंधी चार और अन्य 13 सहित कुल 53 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान एसडीएम संगीता और सीओ परवीन कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed