{"_id":"5c5dc5cebdec22090f3fbf44","slug":"resistance-to-the-increased-electrical-load-of-tubewells-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों के बढ़ाए जा रहे विद्युत भार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों के बढ़ाए जा रहे विद्युत भार का विरोध
Fri, 08 Feb 2019 11:39 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति कार्यालय पर भाकियू की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर तहसील पर चल रहा धरना 38वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा किसानों के नलकूपों के विद्युत भार बढ़ाए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही भार में परिवर्तन न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का दो जनवरी से तहसील पर धरना जारी है। किसानों द्वारा तहसील में की गई तालाबंदी नौवें दिन भी रही। शुक्रवार को चौधरी दलेल सिंह की अध्यक्षता और अशोक राणा के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक तहसील में तालाबंदी जारी रहेगी। पंचायत में किसानों की अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। वक्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा किसानों के नलकूपों का भार 7.5 से 10 हार्सपावर किए जाने का विरोध करते हुए विद्युत विभाग द्वारा बढ़ाया गया भार परिवर्तित न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने क्षेत्र के किसानों से भाकियू द्वारा किसान समस्याओं के लिए 14 फरवरी को प्रदेश व्यापी आंदोलन के चलते जिला मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धरने पर चौधरी अशोक कुमार, सुरेश कुमार, खुशपाल सिंह, हरिराज सिंह, बलराम सिंह, अमर सिंह, नौबहार सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुखदेव सिह, सुनील कुमार, जयपाल सिंह, सोमपाल सिंह, राजीव देवरा, रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, शीशपाल सिंह, नरेंद्र पाल, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में 14 फरवरी को होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियों को खुलकर समर्थन कर रही है। निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज करने के मामले में अभी तक किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने किसानों को 14 फरवरी को गढ़ी चक्कर रोड पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को होने वाली पंचायत से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है। कहा कि भाकियू की महापंचायत में बजट में किसानों की अनदेखी, बिजली की बढ़ी दर, बकाया गन्ना भुगतान, सड़कों की खराब हालत के मुद्दे उठाए जाएंगे। अध्यक्षता धीर सिंह बालियान ने किया। बैठक में संदीप त्यागी, महावीर सिंह, होशियार सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, विजय सिंह, अभिषेक वत्स, समरपाल सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाठीचार्ज की निंदा
रेहड़ में आजाद किसान यूनियन गांव इमतरपुर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने बिजनौर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि किसानों के साथ अनुचित कार्य किया गया है। उन्होंने किसानों से 12 फरवरी को गांव रसीदपुर गढ़ी में किसानों की होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इकबाल, सुदेश सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश सिंह, जयहिंद, छतरपाल, कमलेश सिंह आदि रहे।