{"_id":"61895bd35d1e9c5d282aad0e","slug":"residence-in-thatch-still-did-not-get-accommodation-bijnor-news-mrt5640114143","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में निवास, फिर भी नहीं मिला आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में निवास, फिर भी नहीं मिला आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर में निवास, फिर भी नहीं मिला आवास
किरतपुर। झोंपड़ी में रह रहे व्यक्ति ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की है।
गांव ताहरपुर निवासी हुकम सिंह झोपड़ी में रह कर गुजर बसर कर रहा है। हुकम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। उसने बताया कि आवास योजना में पात्रता की सारी शर्तें पूरी कीं। मगर उसके आवेदन को अपात्रता की श्रेणी में डाल दिया। हुकम सिंह का कहना है कि उसने पुन: आवेदन किया और भाजपा नेताओं से सिफारिश लगवाई। उसके बावजूद अधिकारियों ने अनदेखी की। हुकम सिंह का कहना है कि वह झोंपड़ी में रहता है और वास्तविक पात्र है। मगर प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। उसने जिलाधिकारी से मकान बनवाने मांग की है। संवाद