{"_id":"5c4b565abdec224db8525e99","slug":"republic-day-today-increased-attention-in-the-district-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस आज, जिले में बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस आज, जिले में बढ़ाई गई चौकसी
Sat, 26 Jan 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की हुई तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सरकारी कार्यालयों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। पुलिस लाइन में परेड की तैयारी पूरी हो गई है। पुलिस लाइन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शनिवार को जिले भर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया जाएगा।
गणतंत्रता दिवस पर तिरंगे से जुड़ी सामग्री की गई दिन से दुकानें सज रही हैं। झंडे के अलावा बैंड, टीशर्ट आदि की भी खूब बिक्री हुई। पहले के मुकाबले अब तिरंगे से जुड़ी सामग्री की कहीं ज्यादा दुकान लगती हैं। कलक्ट्रेट में तिरंगे रंग के रिबन लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट, एसपी ऑफिस सहित तमाम सरकारी कार्यालय पर झालर लगाई गई हैं। सभी चौराहों व देशभक्तों की प्रतिमाओं को भी सजाया गया है। पुलिस लाइन में परेड की तैयारी कई दिन से चल रही थी। शुक्रवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। पुलिस कर्मियों ने सुंदर रंगोली बनाई। शनिवार को परेड के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी।
व्यापारियों की ओर से नगर में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। व्यापारियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर रैली निकाली जाएगी। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पुलिस लाइन में आने जाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। बिना पहचान वालों को कार्यक्रम में जाने की इजाजत नहीं होगी। शुक्रवार की रात से होटल, ढाबों व बाहर से आने वाले लोगों की रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नगीना। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने गणतंत्र दिवस और त्योहारों पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किसी को भी मकानों की छत पर ईंट, पत्थर न रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर ईंट पत्थर नहीं हटाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला चौधराना में चौराहे के आसपास स्थित मकानों की छतों का निरीक्षण किया। मोहल्लेवासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।