फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of rebellion and robbery against 15 including chairperson's husband

चेयरपर्सन पति समेत 15 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report of rebellion and robbery against 15 including chairperson's husband
चेयरपर्सन पति सहित 15 के खिलाफ बलवा और लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे के बाद मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की मुकदमेबाजी शुरू हो गई है। एक तरफ सभासद ने चेयरपर्सन के पति सहित 15 आरोपियों के खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है, तो चेयरपर्सन पक्ष की तरफ से तीन सभासदों को नामजद कर मारपीट, गाली गलौज और छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गत मंगलवार को बिजनौर नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। सभासद मनोज ठाकुर, अमन सक्सेना व मोहम्मद सलीम ने मेज पर कोल्ड ड्रिंक की केन तोड़ दी थीं। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। सभासद मनोज ठाकुर की ओर शहर कोतवाली में चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, भाई इमरान अंसारी, आरिफ, गजाली, काशिफ, डाक्टर शहबाज, आकिब राणा व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, बंधक बनाने, लूट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से तीनों सभासदों को मीटिंग हॉल में बंधक बनाकर लाठी-डंडों व तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। मनोज ठाकुर का पर्स छीन लिया। पर्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी व 2510 रुपये थे।
विज्ञापन

उधर, चेयरपर्सन पक्ष की तरफ से सभासद अमन सक्सेना, मनोज ठाकुर व सलीम अंसारी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा कि बोर्ड बैठक के दौरान 19 सभासदों ने प्रस्तावों का समर्थन किया, लेकिन इन तीनों सभासदों ने विरोध व हंगामा किया। गाली गलौज, अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की गई। चालक आरिफ उन्हें बचाने के लिए आया तो उसे लात - घूंसों से पीटा। मनोज ठाकुर ने अपनी जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से आरिफ पर हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो दिखाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
नगर पालिका में हंगामा और सभासदों की पिटाई का मामला पांच नवंबर को हुआ था, जिसमें तहरीर देने पर भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। सभासद मनोज ठाकुर सहित तीनों सभासद भाजपा और आरएसएस नेताओं के संपर्क में आए। उन्हें सभासदों की पिटाई वाला वीडियो भी दिखाया, जिसके बाद वह वीडियो पुलिस अधिकारियों को दिखाया गया। भाजपा व आरएसएस नेताओं ने आला अफसरों से कहा कि इस तरह सभासदों को चेयरमैन पक्ष के लोगों ने पीटा है। चेयरमैन का भाई खुलेआम सभासदों को पीट रहा है। पूरा संगठन एक साथ खड़ा हो गया और प्रशासन पर दबाव बना। तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई।

गरमा गई पालिका में सियासत
बोर्ड बैठक में हंगामे और मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने पर नगर पालिका की सियासत और गरमा गई है। तीनों सभासदों को भाजपा और आरएसएस नेताओं का साथ मिल गया है, तो दोनों ही पक्ष इस मामले में झुकने को तैयार नहीं हैं। जिससे भविष्य में नगर पालिका की सियासत और गरमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed