फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against the member

सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the member
बढ़ापुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के मेहमानों से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने सभासद के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन

बढ़ापुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि 27 फरवरी की देर शाम वह अपने परिजनों, मित्रों व स्टाफ के साथ नगर पंचायत परिसर स्थित अपने सरकारी आवास पर अपने पुत्र का जन्मदिन मना रहे थे, तभी रात में करीब 11 बजे नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन का पंचायत सदस्य अनीस अहमद वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उनके सरकारी आवास पर जबरन घुसकर वहां मौजूद बच्चों, महिलाओं व मेहमानों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। आरोप है कि ईओ के हस्तक्षेप करने पर उनको जान से मारने का प्रयास किया। ईओ ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह मौके से भाग निकला। ईओ ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान अनीस अहमद ने किसी ज्वलनशील पदार्थ से कार्यक्रम में आगजनी का भी प्रयास किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर का कहना है कि ईओ की तहरीर के आधार पर अनीस अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अधिशासी अधिकारी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में सभासद बिना निमंत्रण दिए ही घुस आए। मेहमानों के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा अभद्रता करने का सभासद पर आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

- राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed