फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against headmistress's husband

बीईओ को फोन पर धमकी देने के आरोप में प्रधानाध्यापिका के पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम, कार्रवाई शुरू

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Report filed against headmistress's husband
प्रधानाध्यापिका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल सिंह की तहरीर पर हाफिजाबाद बिहारीपुर द्वितीय स्कूल की प्रधानाध्यापिका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में सूचना मांगने के लिए मैसेज डालने पर शिक्षिका के पति ने धामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर फोन कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दफ्तर में आकर देख लेने तक की धमकी दे डाली थी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब वह बीमार होने के कारण बरेली में अपने घर पर था तो इस दौरान विभागीय सूचनाओं का आदान प्रदान करने को शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में क्विज कार्यक्रम के तहत शिक्षकों से बच्चों के फोटो के साथ जानकारी मांगी गई थी। जिस पर हाफिजाबाद बिहारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका अंजलि वर्मा के पति एसके वर्मा खफा हो गए थे। आरोप है कि एसके वर्मा ने इस दौरान उनके मोबाइल पर फोन कर उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया था, उन्हें कार्यालय में आकर पीटने की धमकी दी थी। यह भी धमकाया कि यदि उनके द्वारा फिर से जानकारी के लिए मैसेज डाला गया तो अच्छा नहीं होगा। यह फोन नंबर उनका है उनकी पत्नी का नहीं है। उन्होंने पत्नी को इमरजेंसी में काम करने को यह फोन दे रखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षिका की संलिप्तता है तो बीईओ की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई: बीएसए
धामपुर। बीएसए जयकरन सिंह यादव का कहना है कि मामले में शिक्षिका की संलिप्तता को पाते हुए बीईओ रिपोर्ट बनाकर पेश करेंगे तो शिक्षिका के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed