फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repair work started on Shravanpur canal track

दो माह पूर्व बनाया गया था श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग

Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Repair work started on Shravanpur canal track
नजीबाबाद के श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग पर किया गया मरम्मत कार्य। - फोटो : NAZIBABAD
श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। दो माह पूर्व बनाए गए श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मार्ग के खस्ताहाल होने का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठा तो उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। सोमवार को मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। भाकियू नेता चौधरी दिगंबर सिंह ने 22 फरवरी को डीएम बिजनौर को ट्वीट कर मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर उच्चाधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को तलब किया और नहर पटरी मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सोमवार से श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से नजीबाबाद क्षेत्र के श्रवणपुर नहर पटरी मार्ग का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दो माह के भीतर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। क्षेत्रीय ग्रामीणों और भाकियू पदाधिकारियों ने नहर पटरी मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया था। चौधरी दिगंबर सिंह का कहना है कि मार्ग के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई तो भाकियू कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed