{"_id":"5ccc89e7bdec2207167ec66a","slug":"repair-work-on-barrage-bridge-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू
Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर क्षतिग्रस्त हुए पुल की सड़क को ठीक करने के लिए डाला गया जाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दिल्ली पौड़ी हाईवेे पर बैराज पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके लिए मशीन रात में ही पहुंच गई। अफसरों की माने तो पुल को फिर से चालू करने के लिए 25 दिन का समय दिया गया हैं।।
दिल्ली पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के पुल की करीब डेढ़ मीटर सड़क 19 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। छोटे वाहन पुल पर धीमी गति से निकालने के निर्देश दिए गए। एनएच मेरठ की टीम उस दिन से ही पुल की देखरेख में लगी है। पुल की सड़क का टेंडर नहीं होने के कारण सड़क की मरम्मत का काम बीच में अटका था। बृहस्पतिवार को टेंडर होने के बाद रात में ही सड़क की मरम्मत को मशीन व लेबर बैराज पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह टीम सड़क निर्माण में जुट गई।
सड़क पर टूट फूट का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। वहीं, दिन भर काम होता रहा। सड़क की मरम्मत के लिए सीमेंट, बजरी व अन्य सामान भी पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से सड़क की कटिंग का काम चल रहा था। अब टूटफूट के साथ उसे बनाने का काम शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सड़क का निर्माण कर रही कंपनी को 25 दिन का समय दिया गया है। एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक पुल की सड़क की मरम्मत के लिए मशीन, लेबर और अन्य सामान पहुंच गया है। सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।