फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Renu Kumar, Gaurav topped in marathon

मैराथन में रेनू कुमार, गौरव रहे अव्वल

Thu, 28 Jan 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Renu Kumar, Gaurav topped in marathon
बिजनौर में रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ में दौड़ती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
मैराथन में रेनू कुमार, गौरव रहे अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कोविड योद्धाओं को समर्पित रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ 26, 10, पांच और चार किलोमीटर का आयोजन किया गया। इसमें 35 वर्ष से कम आयु वाले वर्ग में मेरठ के रेनू कुमार, दस किलोमीटर पुरुष वर्ग में मुकुल कुमार, महिला वर्ग में रीनू, 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अमरोहा के गौरव, दस किलोमीटर पुरुष वर्ग में जितेंद्र कुमार ने दौड़ लगाकर पुरस्कार जीते। इस दौरान जिलाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से 26 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इससे पूर्व प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह यादव ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे खेल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में हमारा देश विपरीत परिस्थितियों से गुजरा। ऐसे में कोरोना योद्धाओं ने इस महामारी में विभिन्न प्रकार से सराहनीय कार्य कर देश की रक्षा की। इसलिए इनका सम्मान किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन मंडावर स्थित शहीद प्रीतम सिंह द्वार पर पहुंची और इसी रूट से वापस नेहरू स्टेडियम में आकर ही समाप्त हुई। इस दौरान पुरुष वर्ग की 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की 26 किलोमीटर मैराथन दौड़ में मेरठ के रेनू कुमार, दस किलोमीटर दौड़ में मुकुल कुमार, दस किलोमीटर महिला वर्ग में रीनू प्रथम, रामपुर के धर्मेंद्र, हरियाणा के सुनील, बिजनौर की अर्पिता द्वितीय, मुजफ्फरनगर के गौतम कुमार, सैफाबाद के प्रेमपाल सिंह, शेरगढ़ की नीता गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे नंबर पर रहने वालों में बिजनौर के शुभम चौधरी, रवि सहरावत, चामरा की सीमा चौधरी, पांचवें स्थान पर अमरोहा के अबरार अहमद, सचिन कुमार, शेरपुर की रिवानी, छठे स्थान पर मुजफ्फरनगर के शुभम कुमार, रविदास नगर की निशा रानी, सातवें नंबर पर बिजनौर के नितिन कुमार, चांदपुर के सौरभ कुमार दक्ष, सामाबाद की उपासना, आठवें स्थान पर मेरठ के अंकित कुमार, राजगढ़ के सुचित पाल, फरीदपुर की प्राची, नौवें नंबर पर मुजफ्फरनगर के विक्रांत चौधरी, बिजनौर के दीपक कुमार, किरतपुर की रानी सिंह, दसवें स्थान पर रहने वालों में पंकज कुमार, अमरोहा के मोहम्मद समीर, सामाबाद की प्राची रहीं।
इसके अलावा 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 26 किलोमीटर मैराथन में अमरोहा के गौरव, दस किलोमीटर पुरुष वर्ग में मौजपुर सुजैना के जितेंद्र ने प्रथम, जयपुर के गोवर्धन मीना, उत्तराखंड के राजकुमार द्वितीय, बिजनौर के निपेंद्र सिंह, चांदपुर के नागेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, धन प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, दीपक गर्ग, गजेंद्र सिंह, विकास सेतिया, देशराज सिंह, चित्रा चौहान, अजीत सिंह, मुकुल कुमार, कृष्णा कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम रमाकांत पांडेय।

बिजनौर में रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम रमाकांत पांडेय।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ में दौड़ते युवा।

बिजनौर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ में दौड़ते युवा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed