{"_id":"5fda52dd8ebc3ec14b28b165","slug":"remove-encroachment-campaign-in-main-market-again-on-thursday-eo-dhampur-news-mrt515947462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को फिर मुख्य बाजार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान: ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को फिर मुख्य बाजार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान: ईओ
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार को धामपुर में जैतरा फाटक से मेन मार्केट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना था । यह अभियान उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह के शेरकोट में हाईवे 74 मार्ग चौड़ीकरण के मामले में व्यस्त होने के कारण बुधवार को स्थगित कर दिया गया है । अब यह अभियान बृहस्पतिवार को चलेगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिशासी अधिकारियों को इस बाबत सख्त निर्देश दे रखे हैं। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान 15 जनवरी तक निरंतर चलेगा। इसलिए व्यापारियों से अपेक्षा की गई है कि वह स्वयं ही अपने द्वारा किए अतिक्रमण को हटा लें। अन्यथा की स्थिति में नगर पालिका जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर संबंधित माल को जब्त कर लेगी।
अभियान को देख कर तो लोगों ने सड़कों के किनारे लगे रेत बजरी के ढेरों को हटा लिया था। अब फिर से वहीं पर ढेर लगाकर अवैध तौर पर कारोबार को शुरू कर दिया है। ईओ ने हिदायत दी कि जो भी आदेशों का उल्लंघन करेगा। अब पालिका उसके उपर जुर्माना ठोकेंगी और कानूनी कार्रवाई भी कराएगी।