फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remembering the immortal martyrs on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को किया याद

Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Remembering the immortal martyrs on Independence Day
स्याहोरा में बाइक तिरंगा यात्रा निकालते लक्ष्य कॉलेज के छात्र। - फोटो : BIJNOR
स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को किया याद
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा/झालू। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। विद्यार्थियों को देशसेवा के लिए तत्पर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विवेक कॉलेज ऑफ लॉ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायधीश मदन पाल, सचिव पप्पू सिंह, बार अध्यक्ष अजीत सिंह और प्राचार्य राजीव कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज में संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खान ने ध्वजारोहण किया। विनायक कॉलेज में प्रबंध निदेशक राकेश मलिक ने ध्वजारोहण किया। सेंट मेरी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति स्मृति भारद्वाज ने ध्वजारोहण कर किया। यूनिवर्सल अकादमी में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कर्णवाल, उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद कर्णवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

स्योहारा में लक्ष्य कॉलेज में प्रबंधक अनुराग चौहान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ जिला अध्यक्ष भाजपा मुरादाबाद राजपाल सिंह चौहान ने किया। ब्लॉक में बीडीओ रामकुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान के नेतृत्व में 101 मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकाली गई। झालू के ग्रेट इंडियन एकेडमी में प्रबंधक गौरव डाबरा, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार आर्य, उपप्रधानाचार्या दीक्षा डाबरा ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय डडूम्बर में ग्राम प्रधान शहजाद अहमद ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर क्रांतिकारियों को याद किया
बढ़ापुर। एसएस बाजवा माडर्न अकादमी, श्री फकीर चंद आर्य इंटर कॉलेज, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन, बढ़ापुर वन रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने ध्वजारोहण किया।

हल्दौर में र्सांइं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, फकीर चंद सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल, राजा हरबंस सिंह इंटर कॉलेज, गहलोत डिग्री कॉलेज, मदरसा इस्लामिया अरबिया इशातुल उलूम में ध्वजारोहण हुआ। नींदडू में प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, अथर अदील स्कूल, सर सैय्यद स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर बीरू, अंत्योदय पब्लिक स्कूल, मदरसा अखलाकिया इस्लामिया,अली मस्जिद मदरसे में भी ध्वजारोहण हुआ। कोतवाली देहात और स्योहारा की शिक्षण संस्थाओं में शान तिरंगा फहराया गया। नगीना के ग्राम धर्मपुरा में स्थित अनुराधा इंटर कॉलेज में बसपा सांसद गिरीश चंद मुख्य अतिथि रहे और ध्वजारोहण किया। लाला राधेश्याम अकादमी, लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय, कृष्ण गोपाल महाविद्यालय, एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी सहित सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed