{"_id":"5c967235bdec2214216ccb13","slug":"remember-the-revolutionaries-on-martyrdom-day-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया याद
Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में श्रद्धांजलि देते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/ बिजनौर/ चांदपुर में नगर की शैक्षिक संस्थाओं में शहीद दिवस पर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। विद्यार्थियों ने नाटक और भाषण से देश एकता एवं अखंडता की झांकी प्रस्तुत की।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिक्षकों और बच्चों ने क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाल कलाकारों ने अंग्रेजों द्वारा सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के फांसी दिए जाने का अभिनय से सभी को झकझोर दिया है। इंकलाब जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने कहा कि सरदार भगत सिंह के विचार राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के अमर सपूतों के बलिदान का सदैव स्मरण रखने की सलाह दी। इस अवसर पर कुमुद कमार, सरिता कपूर, शालिनी राजपूत, मारिया मसूद, मंजीत सिंह, विनीत राणा दिवाकर, विकास राजपूत, सपना, योगेंद्र सिंह, राफिया, पारुल, नेहा, चंचल, मोहित, अल्पना, सोनिया, कार्तिक, हरप्रीत, मनवीर आदि मौजूद रहे।
उधर, बिजनौर में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत ने देश को आजादी की राह दिलाई। युवाओं को ऐसे शहीदों की कहानी सुनानी चाहिए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. ओमपाल सिंह देशमुख ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना जगानी चाहिए। जिलाध्यक्ष अमन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी मतदान करें। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत, एमपी सिंह, समरपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उधर, चांदपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से भी शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। बदरूल हसन की अध्यक्षता व ऋषिपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कामरेड अमर सिंह ने कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान तुलाराम सिंह, ओमप्रकाश तंवर, राम अवतार सिंह, नौबत सिंह, छोटे सिंह, पवन कुमार, जोगेंद्र सिंह, कयूम, मांगेेराम सिंह, सोमपाल सिंह, मोहम्मद ताहिर, हुकुम सिंह, महीपाल सिंह, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखें’
नजीबाबाद में हिंदू जागरण मंच ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, देश के शहीदों के बलिदान को याद रखने तथा संगठन को मजबूत बनाने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी। मोहल्ला रम्पुरा में हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिलामंत्री अरविंद सालवान ने कहा कि समाज की विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक रहकर कार्यकर्ताओं काम करना होगा। वीरागना वाहिनी की जिला महामंत्री कविता ठाकुर ने कहा कि शहीदों के बलिदान से देश का इतिहास भरा है। देश के अमर सपूतों के बलिदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ी को इसका स्मरण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने और संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। मनोज कुमार के संचालन में वासु मित्तल, अनुराग, सुशील, रोहन शर्मा, विजयपाल, मनीषा सैनी, बबीता सालवान, रेखा सैनी, रोशनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीर सपूतों को याद किया
धामपुर में उप्र युवा साहित्यकार संघ की ओर से शनिवार को सरदार भगत सिंह चौक पर शहीदी दिवस का आयोजन हुआ। वहीं साथ ही महान समाजवाद की नींव के रचियता डा. राममनोहर लोहिया की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाजी कस्तूरी लाल आहूजा ने की। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, यशपाल तुली, संतवत सिंह सलूजा, संयोजक हरिकांत शर्मा ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्घांजलि दी। दिनेश चंद नवीन ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, शिवराम हरि जैसे शहीदों के कारण हमें आजादी मिली है। बाइस वर्ष से भी कम आयु में फांसी पर लट गये। हमें उनकी धरोहर की रक्षा के चलते उनके आदर्शों पर चलकर देश हित में सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर पीयूष अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, रजनीश शर्मा, विजय जैन, राजकुमार, इंदूकांत शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज कात्यान, डीपी सिंह, धर्मपाल आर्य, डा.अमित गुप्ता रहे।
देश के लिए बलिदान को तैयार रहने का आह्वान
बिजनौर। हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव व भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगर पालिका चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक जयप्रकाश जी ने कहा कि तीनों क्रांतिकारियों ने देश के लिए हंसते हंसते अपने प्राण दे दिए। इस दौरान अंकित कुमार डोडवाल, कृष्ण कुमार, प्रशांत महर्षि, दीपक अरोड़ा, विशाल, सुधांशु, निकुंज, रमेशचंद, अरुण कुमार, अनुराग, विजय, अनुपम शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन
नांगलसोती/ नजीबाबाद/ बिजनौर में माकपा सहित समाजसेवियों ने शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजा भरत सिंह इंटर कालेज में माकपा की ओर से शहीद दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इफ्तखार हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में रामपाल सिंह, बिजेंद्र सिन्हा, मुकेश शर्मा ने शहीदों केे आदर्शों को आत्मसात की सलाह दी। संजय कुमार सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सुरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, इसरार अहमद, तोसिफुल हसन, ब्रजवीर सिंह, हेमेंद्र चौधरी, चुन्नम सिंह, ओमकार आजाद, सुधीर भुइयार, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कोतवाली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में किसान यूनियन के युवा जिला महासचिव सरदार संदीप सिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। परमजोत सिंह आदि रहे। उधर, बिजनौर के ग्राम बाटपुरा में अंकुल तोमर की अध्यक्षता तथा रोहित तोमर ने संचालन किया। इस अवसर पर रोहित चौधरी, दीपू तोमर अरुण तोमर, सुमित, गौरव कुमार लोकेंद्र कुमार, सुशांत तोमर, रजत शर्मा, हिमांशु आदि रहे।
शहीदों को नमन
नजीबाबाद। महिला काव्य मंच की ओर से शहीद दिवस पर ऊषा की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। नीमा शर्मा के संयोजन में आयोजित काव्य गोष्ठी में रचना शास्त्री , नीमा शर्मा ,पूनम अग्रवाल , अंजलि गोयल, मंजू जौहरी, सुमन वर्मा, प्रतिभा मिश्र ने रचना पेश की।