{"_id":"60fd9b7b8ebc3e57f46107f7","slug":"released-without-completion-of-investigation-dhampur-news-mrt5490019118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर जांच पूरी हुए किया रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर जांच पूरी हुए किया रिलीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर जांच पूरी हुए किया रिलीव
धामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए पालिका के अधिकारियों की ओर से वॉल पेंटिंग के नाम पर हुए खेल के मामले में अधिशासी अधिकारी ने पिछले दिनों स्थानांतरित हुए पालिका के सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को यहां से शनिवार को सहारनपुर नगर पालिका के लिए रिलीव कर दिया। ईओ ने इस प्रकरण की जांच सफाई निरीक्षक को ही सौंपी थी, रिलीव कर देने से पालिकाध्यक्ष नाराज हैं।
गौरतलब है कि नगरपालिका में वॉल पेंटिंग के नाम पर हेराफेरी करने का मामला सुर्खियां बना हुआ है। कई दिनों से लगातार इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को सफाई इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह से दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। प्रकरण की जांच पूरी होने से पहले ही शनिवार को अचानक सफाई इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह नगरपालिका का चार्ज छोड़कर सहारनपुर नगर पालिका के लिए ईओ से रिलीव कर दिया। उधर, वॉल पेंटिंग के मामले के बाद पालिका कार्यालय स्थित पानी की टंकी की पेंटिंग का मामला भी सामने आया है। बताया गया कि पालिका के अधिकारियों ने पानी की टंकी पर जागरूकता फैलाने के लिए पेंटिंग का कार्य बिना टेंडर निकाले चहेती फर्म को सौंप दिया था। हजारों का भुगतान संबंधित ठेकेदार को किया गया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उनके बाहर होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। पालिका सूत्रों के अनुसार धामपुर नगर पालिका के लिए सुभाष चंद शर्मा को अकाउंटेंट बनाकर भेजा जा रहा है।
पालिका के सफाई निरीक्षक का वेतन रुकेगा: पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि पालिका के ईओ को बगैर जांच पूरी हुए सफाई निरीक्षक को रिलीव नहीं करना चाहिए था। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने ईओ से कहा था कि निरीक्षक को तभी यहां से रिलीव किया जाए। जब जांच पूरी हो जाए। इस मामले से नाराज होकर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक का वेतन आहरित करने से इंकार किया है।